फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha News Updates IMD Heatwave Balasore Berhampur Bhubaneshwar CM Naveen Patnaik BJP vs BJD

Odisha: मौसम विभाग की चेतावनी, तापमान 4-6 डिग्री बढ़ने की आशंका; सियासी गलियारों में बीजद-भाजपा की जुबानी जंग

Mon, 15 Apr 2024 02:31 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 02:31 AM IST
सार

केंद्र ने अनुमान जताया है कि राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा जबकि तटीय ओडिशा में अगले दो दिन में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Odisha News Updates IMD Heatwave Balasore Berhampur Bhubaneshwar CM Naveen Patnaik BJP vs BJD
सीएम नवीन पटनायक और ओडिशा में भीषण गर्मी की आशंका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पास के गनीपुर गांव में हुई इस झड़प के कारण रेमुना इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इस हिंसा में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।  वहीं घटना के बाद रेमुना इलाके और उसके आसपास 10 किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ और पुलिस महानिरीक्षक पूर्वी रेंज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

ओडिशा में अगले कुछ दिनों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा: आईएमडी


ओडिशा में अगले चार से पांच दिन में कई स्थानों पर दिन का तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। आईएमडी भुवनेश्वर केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि तापमान में यह वृद्धि उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सूर्यताप के कारण है। केंद्र ने अनुमान जताया है कि राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा जबकि तटीय ओडिशा में अगले दो दिन में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आईएमडी ने कहा कि 17 और 18 अप्रैल को आंतरिक इलाकों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले तीन दिन में कई जगहों पर रात का तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आईएमडी केंद्र ने लू की आशंका के कारण 15 अप्रैल के लिए कटक, नयागढ़, ढेंकनाल, भद्रक और जाजपुर जिलों के लिए ‘पीली चेतावनी’ जारी की। विभाग ने लोगों को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में नवीन पटनायक की ‘गारंटी’ मोदी से ज्यादा प्रभावशाली: बीजद

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की गारंटी अधिक प्रभावशाली है। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें उन्होंने 'विकसित भारत' के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया और लोगों से अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की नियति को आकार देने के लिए उनकी पार्टी को एक और जनादेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ओडिशा में विस्फोटक सामग्री जब्त, 3 गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में पुलिस ने रविवार को तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल से विस्फोटक सामग्री ले जा रहे थे, इस बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम ने उन्हें पुरूषोत्तमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुंडाता इलाके से गिरफ्तार किया। गंजम के एसपी जगमोहन मीना ने कहा, लगभग 750 ग्राम वजनी बारूद, धागे का एक बंडल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। बता दें कि बम बनाने के लिए आमतौर पर बारूद और धागे का उपयोग किया जाता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपराध को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed