{"_id":"63637cfc0803097bc04b1f4d","slug":"odisha-news-sandalwood-tree-stolen-from-raj-bhavan-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा के राजभवन से चंदन का पेड़ चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा के राजभवन से चंदन का पेड़ चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 03 Nov 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:04 PM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया, राजभवन परिसर से चोर चंदन के पेड़ को काटकर ले गए। उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter @DesiKaanoon
विस्तार
ओडिशा के राजभवन से गुरुवार को चंदन की लकड़ी का पेड़ चोरी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया, राजभवन परिसर से चोर चंदन के पेड़ को काटकर ले गए। उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा है। हालांकि, कुछ संदिग्ध जांच के दायरे में हैं, जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें, चंदन की लकड़ी की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति की आवश्कता होती है। देश में चंदन की लकड़ी निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन