{"_id":"63aa6c9172bada44681b1b58","slug":"odisha-news-girls-injured-in-stampede-like-situation-at-puri-jagannath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों का हुजूम: पुरी जगन्नाथ में भगदड़ जैसे हालात के बाद नौ छात्र घायल, सबरीमाला मंदिर में हुई मंडल पूजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भक्तों का हुजूम: पुरी जगन्नाथ में भगदड़ जैसे हालात के बाद नौ छात्र घायल, सबरीमाला मंदिर में हुई मंडल पूजा
Tue, 27 Dec 2022 05:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:36 PM IST
सार
पुरी के एसपी केवी सिंह ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग से कतार लगाने से यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर
- फोटो : Social media
विस्तार
ओडिशा के पुरी में सोमवार रात जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग से कतार लगाने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें नौ छात्र घायल हो गए थे। पुरी के एसपी केवी सिंह ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए स्कूली बच्चों की अलग से कतार लगाने से यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सभी मयूरभंज जिले में अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
घायल हुए नौ छात्र मयूरभंज जिले के हैं, जो रसगोविंदपुर क्षेत्र के हृदयानंद हाई स्कूल के 70 छात्रों के समूह का हिस्सा थे। ये सभी क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए पुरी आए थे। सोमवार रात करीब आठ बजे मंदिर में 22 सीढ़ियां चढ़ने के दौरान नौ बच्चे भगदड़ जैसी स्थिति में फंसने से बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के मद्देनजर भीड़ को ध्यान में रखते हुए हमने स्कूली बच्चों के मंदिर में प्रवेश के लिए एक अलग कतार शुरू की है। कई स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने पुरी आ रहे हैं और मंदिर दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद नई कतार खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सबरीमाला में मंडल पूजा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वहीं, केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा का दर्शन करने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। वार्षिक तीर्थयात्रा के 41 दिवसीय पहले चरण के समापन के मौके पर मंदिर में मंडल पूजा का आयोजन किया गया। सोमवार की शाम मंदिर के मुख्य पुजारी ने भगवान के श्रृंगार की पूजा कराई। पूजा के दौरान 'कलभाभिषेकम' सहित विशेष अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।
इस शुभ अवसर पर भगवान अयप्पा की एक झलक पाने के लिए भक्तों ने 'स्वामी शरणम अय्यप्पा' का जाप करते हुए लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार किया। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के प्रमुख पदाधिकारी भी समारोह के दौरान गर्भगृह के पास उपस्थित थे।