फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Name of the next CM will be approved in a day or two, State BJP President said PM Modi will decide

Odisha: अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक-दो दिन में लगेगी मुहर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले- नाम PM मोदी तय करेंगे

Thu, 06 Jun 2024 08:33 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Jun 2024 08:33 AM IST
सार

Odisha: ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर की चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा का नया मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा। मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Odisha: Name of the next CM will be approved in a day or two, State BJP President said PM Modi will decide
मनमोहन सामल, धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर एक दो दिन में मुहर लग जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सीएम के नाम को लेकर चल रही अटकलों के बीच बुधवार को बताया कि पार्टी का संसदीय बोर्ड जल्द ही फैसला लेगा।

विज्ञापन


सामल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर की चुनावी रैली में कहा था कि भाजपा का नया मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा। मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री की ओर से निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। वह एक ओडिया व्यक्ति होगा जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले भाजपा के किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव ओड़िया गौरव, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए लड़ा गया था। लोगों ने भाजपा के आश्वासन पर भरोसा किया और नई सरकार इन्हें पूरा करने के लिए काम करेगी। सामल ने कहा, नई सरकार का मुख्य एजेंडा बीजद सरकार की बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) को केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सेवा योजना से बदलना होगा। बीएसकेवाई का दायरा सीमित है, इसलिए नई सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी। राज्य से बाहर रहने वाले करीब 1.5 करोड़ ओडिया लोगों को भी फायदा होगा।  
विज्ञापन


ओडिशा के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा: धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा में भाजपा को मिले प्रचंड जनाधार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश की जनता का पीएम मोदी पर भरोसा बताया है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पहली बार राज्य में अपनी सरकार भी बनाएगी। प्रधाान ने संबलपुर लोकसभा सीट से बीजद के प्रणव प्रकाश दास को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए उनका भी नाम तेजी से चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed