फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   odisha keonjhar bank incident skeleton case bank negligence investigation human sensitivity issue

Odisha Skeleton Case: भाई को बहन का कंकाल ढोने पर किया मजबूर, जांच में बैंक निकला दोषी

Fri, 01 May 2026 04:33 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्योंझर Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 01 May 2026 04:33 AM IST
सार

ओडिशा के क्योंझर में बहन का कंकाल बैंक ले जाने की घटना में जांच में बैंक प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, बैंक कर्मचारियों ने पीड़ित की मदद नहीं की।

विज्ञापन
odisha keonjhar bank incident skeleton case bank negligence investigation human sensitivity issue
बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

क्योंझर ओडिशा के क्योंझर जिले में अपनी बहन का कंकाल बैंक ले जाने की हृदयविदारक घटना में बैंक प्रबंधन को दोषी पाया गया है। सरकारी जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों में बैंक की गलती सामने आई है।
विज्ञापन


उत्तरी संभाग के राजस्व मंडल आयुक्त (आरडीसी) संग्राम केशरी महापात्र ने बृहस्पतिवार को बैंक का दौरा करने और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कहा, प्राथमिक जांच से स्पष्ट है कि बैंक कर्मचारियों ने सहयोग नहीं किया। जीतू मुंडा (50) अपनी बहन के निधन के बाद पैसे निकालने के लिए बैंक गया था, लेकिन वहां से उसे निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


महापात्र ने कहा कि जीतू बैंक प्रक्रियाओं से अनजान था और बैंककर्मियों ने उसकी मदद करने के बजाय संवेदनहीनता दिखाई। दूसरी ओर प्रायोजक बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक ने कहा कि यह घटना दावा निपटान प्रक्रिया की जानकारी के अभाव और प्रक्रिया को स्वीकार न करने की वजह से हुई। फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर जांच जारी है। मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed