फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha IAS officer dismissed in case of corruption

ओडिशा: भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस अधिकारी बर्खास्त, 27 मामलों में से दो में दोषी

Thu, 03 Feb 2022 03:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Feb 2022 03:20 AM IST
सार

बर्खास्त आईएएस अधिकारी विनोद कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के 27 मामले दर्ज हैं। इनमें से उन्हें दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। विशेष सतर्कता न्यायाधीश, भुवनेश्वर ने करोड़ों रुपये के घोटाले में कुमार और पांच अन्य को दोषी ठहराते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Odisha IAS officer dismissed in case of corruption
भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस अधिकारी बर्खास्त। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि 1989 बैच के आईएएस अधिकारी को केंद्र की मंजूरी के बाद बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन


आईएएस विनोद कुमार जब ओडिशा ग्रामीण आवास विकास निगम (ओआरएचडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे, तब उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है। 2018 में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में एक स्थानीय अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद विनोद कुमार की बर्खास्तगी के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी गई थी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि 1999 सुपर साइक्लोन के बाद कुमार ने निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किए बिना फर्जी निजी फर्मों और व्यक्तियों को 33.34 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी। कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के 27 मामले दर्ज हैं। इनमें से उन्हें दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। विशेष सतर्कता न्यायाधीश, भुवनेश्वर ने करोड़ों रुपये के घोटाले में कुमार और पांच अन्य को दोषी ठहराते हुए तीन साल जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर उचित जांच के बिना 2000-01 के दौरान 19 व्यक्तिगत ऋणों की आड़ में 46.9 लाख रुपये मंजूर करने के भी आरोप हैं। एक दूसरे मामले में 12 लोगों को कर्ज दिलाने के बहाने से एक प्रोपर्टी डीलर को 41.26 लाख रुपये मंजूर किये। हालांकि अपनी बर्खास्तगी पर कुमार ने अभी तक कुछ भी टिप्पणी नहीं की है और ना ही वह मीडियाकर्मियों के समक्ष मुखातिब हुए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed