फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Health Minister Naba Das shot at Brajarajnagar in Jharsuguda district News and updates

Odisha: स्वास्थ्य मंत्री का निधन, सुरक्षा में तैनात ASI ने मारी थी गोली; राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

Mon, 30 Jan 2023 03:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 03:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नाबा दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

विज्ञापन
Odisha Health Minister Naba Das shot at Brajarajnagar in Jharsuguda district News and updates
ओडिशा: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के पार्थिव शरीर को निजी अस्पताल से ले जाया गया। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। रविवार दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। देर रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया।ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नब दास के सीने पर गोली लगी थी। 

विज्ञापन


अस्पताल ने एक बयान में कहा कि जख्मों का उपचार किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए। गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उनका उपचार किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज, तीन दिन का राजकीय शोक
ओडिशा सरकार ने रविवार को ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को राजकीय सम्मान देने की घोषणा की। ओडिशा सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मृत्यु के दिन और अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसमें कहा गया है कि 29 जनवरी से 31 जनवरी तक तीन दिनों तक पूरे राज्य में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नब किशोर दास की मृत्यु से व्यथित हूं: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक पुलिसकर्मी के हमले में जान गंवाने वाले ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह मंत्री की मृत्यु के समाचार से ‘स्तब्ध और व्यथित’ हैं। मुर्मू ने ट्वीट किया, हिंसा के इस कायरतापूर्ण कृत्य में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास जी की मृत्यु होने से स्तब्ध और व्यथित हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मंत्री नब किशोर दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख जताया। ओडिशा CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

इससे पहले ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया था कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई थी। घटना में मंत्री घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

एसडीपीओ के मुताबिक, घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए।

कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।

भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया
नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया था। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई। वे दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंच गए थे। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता थे। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे। 

क्राइम ब्रांच करेगी घटना की जांच 
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा कि मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है। 


आरोपी ASI पत्नी का बयान
रिपोर्ट्स की मानें तो ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर ASI गोपाल दास ने ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी ASI पत्नी का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले गोपाल ने बेटी से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। मुझे इस घटना के बारे में समाचार के जरिए ही पता चला। सुबह से मेरी गोपाल से बात भी नहीं हुई है। वे आखिरी बार पांच महीने पहले घर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed