फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Govt Orders Major Bureaucratic Reshuffle, Appoints New Collectors and District Magistrates Across State

ओडिशा में चली तबादला एक्सप्रेस: रातों-रात बदल गए 16 जिलों के डीएम; कुल 49 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Wed, 23 Jul 2025 06:11 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 06:11 AM IST
सार

राज्य के 30 में से 16 जिलों में नये जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। इन जिलों में जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, गंजाम, मल्कानगिरी, पुरी, खुर्दा और नबरंगपुर समेत अन्य शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Odisha Govt Orders Major Bureaucratic Reshuffle, Appoints New Collectors and District Magistrates Across State
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा सरकार ने नौकरशाही में बड़े फेरबदल किए हैं। मोहम माझी सरकार ने मंगलवार देर रात राज्य भर में नए कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के आदेश दिए। सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इसके मुताबिक, राज्य भर में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और जिलाधिकारी स्तर के 49 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।  

विज्ञापन


अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के 30 में से 16 जिलों में नये जिलाधिकारी की तैनाती की गई है। इन जिलों में जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, गंजाम, मल्कानगिरी, पुरी, खुर्दा और नबरंगपुर समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1995 बैच के अधिकारी और अपर मुख्य सचिव हेमंत शर्मा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह आईपीआईसीओएल के अध्यक्ष भी बने रहेंगे।  संजय कुमार सिंह का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंचल राणा को भुवनेश्वर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया। इससे पहले वे पुरी के कलेक्टर के पद पर तैनात थे। वहीं, संजीव कुमार मिश्रा को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है और वह आईडीसीओ के अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि 2006 बैच की आईएएस अधिकारी रूपा रोशन साहू, जो बरहामपुर के दक्षिणी संभाग में राजस्व संभागीय आयुक्त (आरडीसी) के रूप में कार्यरत हैं, को राज्यपाल का आयुक्त-सह-सचिव नियुक्त किया गया है।


राज्यपाल के प्रमुख सचिव एनबीएस राजपूत को लोक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उन्हें ओएसआरटीसी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, खेल एवं युवा सेवा विभाग के प्रमुख सचिव तथा ओपीटीसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे 1999 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर ज्योति शर्मा को आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वह ओपीटीसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed