फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government will run green campaign from 188 crores

188 करोड़ रुपये से हरित अभियान चलाएगी ओडिशा सरकार

Sun, 19 May 2019 01:36 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 19 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Odisha government will run green campaign from 188 crores
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

ओडिशा सरकार ने करीब 200 किमी प्रति घंटा की गति वाले फैनी तूफान में नष्ट हो गए करीब 20 लाख हरे-भरे पेड़ों की भरपाई करने के लिए बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि इस पौधारोपण अभियान के जरिए राज्य के तटीय इलाकों में आगामी तूफानों से लड़ने के लिए पेड़ों की ग्रीन ‘बैरीकेड’ तैयार करने का लक्ष्य रक्षा गया है। 

विज्ञापन


वन विभाग के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर संदीप त्रिपाठी के मुताबिक, मुख्य सचिव एपी पाधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में तय किया गया कि 188 करोड़ रुपये की लागत से अगले पांच साल में पुरी, भुवनेश्वर और कटक में यह ग्रीन बैरीकेड तैयार किया जाए। 
विज्ञापन


इसके लिए 2019-20 में ही करीब 130.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट में फैनी तूफान की चपेट में आकर राज्य के वन क्षेत्र को पहुंचे नुकसान की लागत तकरीबन 537 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed