फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government will conduct genome sequencing of diphtheria infected samples

Odisha: डिप्थीरिया संक्रमितों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण कराएगी सरकार, तीन जिलों में फैली बीमारी; पांच की मौत

Wed, 19 Jun 2024 09:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 19 Jun 2024 09:38 PM IST
सार

Odisha: पिछले एक सप्ताह में रायगड़ा जिले में डिप्थीरिया के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। सरकार ने फैसला किया है कि वह जीवाणु के स्वरूप का पता लगाने के लिए मरीजों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण कराएगी।

विज्ञापन
Odisha government will conduct genome sequencing of diphtheria infected samples
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के तीन जिलों में डिप्थीरिया के मामले सामने आने के बाद सरकार ने फैसला किया है कि वह जीवाणु के स्वरूप का पता लगाने के लिए मरीजों के नमूनों का जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) कराएगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, पिछले एक सप्ताह में रायगड़ा जिले में डिप्थीरिया के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


तीन जिलों में डिप्थीरिया के मामले
स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने कहा, रायगड़ा जिले में डिप्थीरिया के लगभग 15 मामले, कोरापुट में एक और कालाहांडी में पांच संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जीवाणु के स्वरूप के बारे में जानने के लिए संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


क्या है डिप्थीरिया?
डिप्थीरिया एक संक्रामक रोग है, जो कोरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक जीवाणु के कारण होता है। इससे प्रभावित होने वाले लोगों को सांस लेने और निगलने में गंभीर समस्या होती है और उनकी त्वचा पर घाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि रायगड़ा जिले के सभी संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जबकि कोरापुट के मरीज का बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed