{"_id":"5dcebf8d8ebc3e54e5619a53","slug":"odisha-government-released-booklet-saying-mahatma-gandhi-died-in-accident-ruckus-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: पुस्तिका में छपा, महात्मा गांधी की मृत्यु दुर्घटना में हुई, विधानसभा में मचा हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: पुस्तिका में छपा, महात्मा गांधी की मृत्यु दुर्घटना में हुई, विधानसभा में मचा हंगामा
Fri, 15 Nov 2019 08:50 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 15 Nov 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
odisha assembly
- फोटो : ani
ओडिशा में महात्मा गांधी की मृत्यु को लेकर विवाद छिड़ गया है। असल में एक सरकारी पुस्तिका में दावा किया गया है कि महात्मा गांधी की मृत्यु दुर्घटमा के चलते हुई थी। अब इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है, सभी विपक्षी नेता एक जुट होकर नवीन पटनायक से माफी मांगने और इस भूल को तत्काल सुधारने के लिए मांग कर रहें है।
विज्ञापन
यह दो पृष्ठों की पुस्तिका महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रकाशित की गई है। पुस्तिका ‘आमा बापूजी: एका झलक’ में गांधी जी की शिक्षाओं, उनके कार्यों और ओडिशा से उनके जुड़ाव की संक्षिप्त जानकारी दी गई है। इसमें दावा किया गया है कि गांधी का दिल्ली के बिड़ला हाउस में 30 जनवरी 1948 को अचानक हुए घटनाक्रम में दुर्घटना के चलते निधन हो गया था।
विज्ञापन
इतना हंगामा होने के बाद अब राज्य सरकार ने यह पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है कि स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा ऐसी जानकारी प्रकाशित कैसे हुई। बता दें कि इस पुस्तिका को सरकारी स्कूलों और राज्य सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में वितरण करने के लिए प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा कि सरकार का प्रमुख होने के नाते मुख्यमंत्री को पुस्तिका में प्रकाशित गलत सूचना के लिए माफी मांगनी चाहिए और तत्काल पुस्तिका वापस लेन के लिए निर्देश जारी करने चाहिए।
Rajkishore Das, BJD, on uproar in Odisha Assembly over a booklet by state School&Mass Education Dept saying Mahatma Gandhi died due to ‘accidental sequence of events’: Speaker gave ruling in the matter.Odisha min will put forth their stand tomorrow.Matter will be clear only then. pic.twitter.com/Y6CNDbJAxe
— ANI (@ANI) November 15, 2019
इस मामले को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेडी नेता राजकिशोर दास ने हंगामें को लेकर सफाई देते हुए कहा कि स्पीकर ने मामले का संज्ञान लिया है, अब कल ओडिशा सरकार के तरफ से इस पर जवाब दिया जाएगा। इसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा।