फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government refuses to open religious places, 404 employees of Jagannath temple infected to corona virus

ओडिशा सरकार का धार्मिक स्थलों को खोलने से इंकार, जगन्नाथ मंदिर के 404 कर्मचारी संक्रमित

Wed, 30 Sep 2020 03:59 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
Odisha government refuses to open religious places, 404 employees of Jagannath temple infected to corona virus
jagannath temple - फोटो : PTI

विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में कार्यरत 404 कर्मी कोविड -19 की चपेट में आ गए हैं। संक्रमित होने वालों मेें 351 सेवादार और 53 कर्मचारी हैं। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों को अभी नहीं खोले जा सकते। कोरोना महामारी के चलते ये धार्मिक स्थल मार्च महीने से ही श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं।

विज्ञापन


12वीं शताब्दी में निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजीटीए) के प्रशासक अजय जेना ने मंगलवार को बताया कि बड़ी संख्या में सेवादारों की गैर मौजूदगी के बावजूद सभी परंपराओं का पालन किया जा रहा है। पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद ज्यादातर सेवादार होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन


भगवान बालभद्र , देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की पूजा के लिए कम से कम 13-13 पुजारियों के समूह की जरूरत होती है। इसलिए 39 पुजारियों के साथ ही अन्य सेवादारों की जरूरत होती है। बड़ी संख्या में सेवादारों के संक्रमित होने के कारण मंदिर प्रशासन दैनिक पूजा के लिए कनिष्ठ सेवादारों की सेवा लेने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed