फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha government issued compulsory retirement orders to additional deputy collector of Nabarangpur district

Odisha: भ्रष्टाचार के आरोपी डिप्टी कलेक्टर को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, आय से 500 गुना अधिक संपत्ति हुई बरामद

Wed, 28 Jun 2023 07:30 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 07:30 AM IST
सार

डिप्टी-कलेक्टर को 5 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राउत के पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 500 गुना अधिक संपत्ति बरामद की गई थी।

विज्ञापन
Odisha government issued compulsory retirement orders to additional deputy collector of Nabarangpur district
पुलिस ने बरामद की नकदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को नबरंगपुर जिले के अतिरिक्त डिप्टी-कलेक्टर प्रशांत कुमार राउत को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया। उन्हे 5 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राउत के पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 500 गुना अधिक संपत्ति बरामद की गई थी।
विज्ञापन


तमिलनाडु : पादरी पर हमला, द्रमुक सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
तमिलनाडु में पादरी गॉडफ्रे नोबल पर हमले के सिलसिले में सत्तारूढ़ द्रमुक सांसद एस गणथिराविम और कई अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। द्रमुक ने मामले में सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। साथ ही निर्देश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र : 18 पूर्व कांग्रेस पार्षद छह साल के लिए अयोग्य घोषित
2019 में मेयर पद के उम्मीदवार के खिलाफ मतदान करने के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम (बीएनसीएमसी) के 18 पूर्व कांग्रेस पार्षदों को अगले 6 वर्षों के लिए कोई भी चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ये आदेश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले शहरी विकास विभाग ने सोमवार को जारी किया। विभाग ने कहा, पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस की ओर से जारी व्हिप का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असम-त्रिपुरा को विकास के लिए 3,205.89 करोड़ देगा विश्व बैंक
असम और त्रिपुरा में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए विश्व बैंक 3,205.89 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देगा। विश्व बैंक के अधिकारी अमित नागराज व एलिना प्रधान ने कहा, असम ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लोगों तक बढ़ाने में सराहनीय प्रगति की है, जहां 2005 में 24% महिलाएं अस्पतालों में प्रसव करा रही थीं, अब 87% महिलाएं प्रसव के लिए अस्पताल पहुंच रही हैं। 


टीवी पर फिर लौटा रामानंद सागर का ‘रामायण’, 3 जुलाई से प्रसारण
आदिपुरुष विवाद के बीच 1980 के दशक के प्रतिष्ठित टीवी सीरियल ‘रामायण’ शेमारू टीवी चैनल पर फिर से प्रसारित होने वाला है। शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की है। इसका तीन जुलाई से शाम 7.30 बजे प्रसारण किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक का लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed