फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Four Mla caught in sting

स्टिंग में फंसे पटनायक के चार विधायक, सीएम ने बैठाई जांच

Thu, 01 Sep 2016 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
Odisha: Four Mla caught in sting
- फोटो : getty images

दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी में फंसने के बाद अब ओडिसा में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चार विधायकों का एक स्टिंग सामने आया है। स्टिंग में चारों विधायक भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त दिख रहे हैं, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मामले में जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चारों विधायक का यह स्टिंग सोमवार को सामने आया जिमसें नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के ये विधायक चर्चा करते दिख रहे हैं कि कैसे 5 से 40 करोड़ रुपये में उन्होंने राज्य में विभिन्न औद्योगिक प्रोजक्ट लगाने में मदद की। 
विज्ञापन


स्‍थानीय न्यूज चैनल कनक न्यूज की ओर से जारी किए गए स्टिंग का संबंध पूर्व में कांग्रेस से संबंध रखने वाले सौम्यरंजन पटनायक से है। चैनल के संपादक मनोरंजन मिश्रा ने बताया कि यह स्टिंग उनके दोस्तों जो लीकिंगडॉटइन नाम से काम करते हैं उन्होंने उपलब्‍ध कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट्रियों को लगाने के लिए समझौता करते दिख रहे विधायक

Odisha: Four Mla caught in sting

एक क्लिप में छेंदीपाडा के विधायक सुशांत कुमार बेहेरा को यह कहते हुए सना जा रहा है कि झारजुरिया में पावर प्लांट लगवाने में उन्हें कोई दिक्‍कत नहीं है। विधायक ने बताया कि वे लोग मेरे पास आठ महीने पहले आए थे और वो एक पावर प्लांट लगाना चाहते थे। 

इसके लिए उन्होंने मुझसे मदद मांगी। मैंने उनसे कहा कि वह इस संबंध में स्‍थानीय जमीन विक्रेताओं से संपर्क कर सकते हैं। मेरे लड़कों ने भी उनकी मदद की और जमीन में बाउंड्री वाल तैयार करवा दी। जिसकी लागत लगभग 8 करोड़ के करीब बैठी। 

नायक एक स्‍थानीय बिजनेशमैन भी हैं जो फैक्‍ट्रियों से ‌निकलने वाली फ्लाई ऐश का व्यापार करते हैं। 

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में करांजिया से विधायक बिजय नायक को पांच करोड़ रुपये मांगते दिखाया जा रहा है। उन्होंने भी अपनी सफाई में कहा कि यहसरकार को और निचली जाति के विधायकों को बदनाम करने की साजिश है। वहीं बीजू जनता दल के प्रवक्ता प्रताप केसरी ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उनके विधायक निर्दोष हैं।

पार्टी की एक महिला विधायक पर भी लगे आरोप

Odisha: Four Mla caught in sting

दूसरी क्लिप में भवानीपटना से विधायक अनम नाइक को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि खनन कंपनी वेदांता कैसे गलती कर रही थी। जिस पर उन्होंने सलाह दी कि बिना स्‍थानीय राजनीतिक संपर्कों के उनके लिए काम करना मुश्किल होगा। वहीं अनम नाइक ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। 

वहीं एक ऐसी ही वीडियो क्लिप हिंडोल से विधायक सीमरानी नायक की भी जारी हुई है। इस पर उन्होंने सफाई दी कि कुछ लोग कुछ समय पहले उनसे मिलने आए थे। उनसे बातचीत में मैं समझ गई की ये सही लोग नहीं हैं, उन्होंने एक जमीन के संबंध में कहा जहां भूषण स्टील का प्लांट लगा था। 

उन लोगों ने कहा कि उन्होंने एक पूर्व विधायक से इसके संबंध में 30 करोड़ रुपये में बातचीत की है। तब मैंने उनसे पूछा कि तुम कितनी जगह पर प्लांट लगाना चाहते हो जो तुमने एक पूर्व विधायक को 30 करोड़ रुपये की पेशकश कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed