{"_id":"69cb74c97367d47a5c04f347","slug":"odisha-farmer-leader-rakesh-tikait-arrest-news-in-bhubaneshwar-police-commissioner-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस आयुक्त ने खारिज किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस आयुक्त ने खारिज किया दावा
Tue, 31 Mar 2026 12:46 PM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:46 PM IST
सार
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात को पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि टिकैत सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं और आज शाम में ओडिशा से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कटक के पुलिस कमिश्नर ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं और आज शाम को ओडिशा से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले टिकैत की गिरफ्तारी की बात सामने आई थी।
पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी के दावों को खारिज किया
कटक के पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्ता सिंह ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत एक किसान संगठन के आमंत्रण पर एक रैली में शामिल होने ओडिशा आए थे। भुवनेश्वर में उनकी गिरफ्तारी की बात पूरी तरह से गलत है। टिकैत एक सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं और अभी भी वहीं हैं। वे जब भी चाहें यहां से जा सकते हैं। उनकी फ्लाइट आज शाम में है, लेकिन वे उससे पहले भी जा सकते हैं। उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।'
पुलिस आयुक्त ने बताया कि किसानों की रैली 31 मार्च को होनी थी, लेकिन अब एक दिन पहले ही यह रैली हो गई है। रैली के कुछ आयोजकों को जरूर हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टिकैत के साथ ही लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह की भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल होने भुवनेश्वर गए थे टिकैत
भुवनेश्वर में किसानों विभिन्न मुद्दों को लेकर बीती 22 मार्च से आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को भी भुवनेश्वर में सोमवार को होने वाले पैदल मार्च के लिए ओडिशा आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ भुवनेश्वर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस राकेश टिकैत को लेकर थाने पहुंची और इसके बाद उन्हें गेस्ट हाउस भेज दिया गया। इसके बाद दावा किया गया कि टिकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब पुलिस ने ही साफ कर दिया है कि टिकैत की गिरफ्तारी की बात गलत है।
ये भी पढ़ें- UP: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भड़का गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने घेर लिए थाने, डाल दी चारपाई
मुजफ्फरनगर में किसानों ने थाने में डाला डेरा
वहीं जैसे ही टिकैत की भुवनेश्वर की गिरफ्तारी की खबर मिली, टिकैत के गृह जिले मुजफ्फरनगर में किसान और टिकैत समर्थक आक्रोशित हो गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई कार्यकर्ताओं ने भौराकलां थाने में डेरा जमा लिया और देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन