फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Every effort PM Modi is step towards empowering youth power of country, said Dharmendra Pradhan

Odisha: पीएम मोदी का हर प्रयास देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम, बोले धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 25 Nov 2023 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 06:44 AM IST
सार

प्रधान ने ओडिशा में भुवनेश्वर से करीब 25 किमी दूर जतनी में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) प्लस की आधारशिला रखी। एनएसटीआई प्लस का परिसर 90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 8 एकड़ में बनेगा।

विज्ञापन
Odisha Every effort PM Modi is step towards empowering youth power of  country, said Dharmendra Pradhan
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर प्रयास भारत की युवा शक्ति को सशक्त बनाने और 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन


प्रधान ने ओडिशा में भुवनेश्वर से करीब 25 किमी दूर जतनी में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) प्लस की आधारशिला रखी। एनएसटीआई प्लस का परिसर 90 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 8 एकड़ में बनेगा। इस मौके पर प्रधान ने कहा, मुझे विश्वास है कि एनएसटीआई का अत्याधुनिक एकीकृत परिसर नए भारत के युवाओं को सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर का मिलेगा प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि संस्थान राज्य में कार्यरत 524 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और केंद्रीय कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देगा। एनएसटीआई प्लस उम्मीदवारों और प्रशिक्षकों को उद्योग और भविष्य के लिए तैयार करने के वास्ते एक आधुनिक गुरुकुल के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसटीआई प्लस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का शीर्ष संगठन है। इसके माध्यम से शिल्पकार प्रशिक्षक योजना के तहत प्रथम चरण में 500 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण में भी 500 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।


स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए उद्योगों के सहयोग से पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का चयन तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर, मंत्रालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान और एनआईएसबीयूडी के सहयोग से छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed