फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Encounter between Maoists and security forces in Kandhamal, no casualties

ओडिशा: कंधमाल में माओवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, कोई हताहत नहीं

Wed, 31 Mar 2021 12:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फुलबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फुलबनी Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 12:10 AM IST
सार

  • गोछादा थानाक्षेत्र में रायगढ़ गांव के समीप सोमवार रात को दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गई
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कंधमाल के विशेष अभियान समूह और जिला स्वैच्छिक बल के संयुक्त दल ने शुरू किया अभियान

विज्ञापन
Odisha: Encounter between Maoists and security forces in Kandhamal, no casualties
माओवादी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओडिशा में कंधमाल जिले के घने जंगल में माओवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गोछादा थानाक्षेत्र में रायगढ़ गांव के समीप सोमवार रात को दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गई लेकिन दोनों ही तरफ कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कंधमाल के विशेष अभियान समूह और जिला स्वैच्छिक बल के संयुक्त दल ने अभियान शुरू किया।

अग्रवाल ने बताया कि जब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को देखा तो वे उन पर गोलियां चलाने लगे, उसके बाद संयुक्त दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे आत्मसमर्पण करने को कहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादी अपनी चीजें वहीं छोड़कर भाग गये। मुठभेड़ स्थल से 12 वोल्ट की बैटरी, तार, अनाज आदि चीजें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed