{"_id":"65d3221ec98250fa6500caf5","slug":"odisha-congress-mla-receives-death-threats-through-posters-banners-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: पोस्टर और बैनर के जरिए कांग्रेस विधायक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: पोस्टर और बैनर के जरिए कांग्रेस विधायक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Mon, 19 Feb 2024 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:11 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बोलांगिर जिले के कांटाबांजी शहर में कांग्रेस विधायक संतोष सिंह सलूजा को जान से मारने की धमकी वाले बैनर और पोस्टर लगे हुए मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सलूजा को 15 दिन में जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर देखने के बाद कांटाबांजी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कांटाबांजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सलूजा ने कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से जान से मारने की धमकी दी गई है। वरिष्ठ विधायक ने कहा, 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मुझे घटना की जानकारी मिली। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। इस समय कोई सीधे तौर पर पोस्टर लगाकर मुझे मारने की धमकी दे रहा है, जो हैरान कर देने वाला है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करता। एक सलूजा मरेगा तो सैकड़ों सलूजा जन्म लेंगे।'
कांग्रेस नेता ने पुलिस प्रशासन से जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।