फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha CM Naveen Patnaik elder sister Gita Mehta passes away Pm Modi expresses condolences

ओडिशा: प्रख्यात लेखिका और सीएम नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Sun, 17 Sep 2023 12:32 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:32 AM IST
सार

ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक की बड़ी बहन और लेखिका गीता मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

विज्ञापन
Odisha CM Naveen Patnaik elder sister Gita Mehta passes away Pm Modi expresses condolences
गीता मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रख्यात लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन गीता मेहता का उम्र संबंधी बीमारियों से शनिवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लेखिका के साथ ही वृत्तचित्र फिल्म निर्माता और पत्रकार भी थीं। उनका जन्म 1943 में हुआ था और भारत और ब्रिटेन में पढ़ी थीं। उनके परिवार में उनका एक बेटा है। उनके पति सन्नी मेहता का निधन पहले ही हो गया था।

विज्ञापन


'कर्मा कोला' (Karma Cola), 'स्नेक एंड लैडर्स', 'अ रिवर सूत्र', 'राज' और 'द इटरनल गणेशा' उनकी प्रमुख किताबें हैं। सूत्रों ने बताया कि गीता मेहता अपने छोटे भाई नवीन पटनायक के बहुत करीब थीं। अपनी आखिरी भुवनेश्वर यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि ओडिशा के लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें नवीन पटनायक जैसा मुख्यमंत्री मिला।
विज्ञापन


पीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता मेहता के निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रख्यात लेखिका गीता मेहता जी के निधन से मैं दुखी हूं। वह बहुमुखी प्रतिभा की व्यक्तित्व थीं। वह अपनी विद्वता, जुनूनी लेखन और फिल्म निर्माण के लिए जानी जाती थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नवीन पटनायक और पूरे परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने भी गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बहन, मशहूर अंग्रेजी लेखिका गीता मेहता के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार और उन्हें चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed