{"_id":"5e45e3808ebc3ee5b122d825","slug":"odisha-chief-minister-naveen-patnaik-becomes-the-richest-minister-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बने राज्य के सबसे अमीर मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बने राज्य के सबसे अमीर मंत्री
Fri, 14 Feb 2020 05:32 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 64.26 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ ओडिशा के सबसे अमीर मंत्री बन गए हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर दी। ओडिशा सरकार ने अपनी वेबसाइट पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित 20 मंत्रियों की संपत्ति सूची जारी की है।
विज्ञापन
जारी की गई इस सूची के अनुसार, नवीन पटनायक के पास 31 मार्च, 2019 तक 64.26 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जिसमें 62,66,663.93 लाख रुपये की चल संपत्ति और 63,64,15,261 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सबसे अमीर मंत्री, जबकि खेल और आईटी मंत्री तुषार कांति बेहरा 26 लाख रुपये की कुल संपत्ति के साथ सबसे गरीब मंत्री हैं।