फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Biju Janata Dal expelled two MLAs chief minister Naveen Patnaik imforms

ओडिशा: बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से निकाला, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी जानकारी

Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

जहां बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया, तो वहीं ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने गुरुवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Odisha Biju Janata Dal expelled two MLAs chief minister Naveen Patnaik imforms
Naveen Patnaik - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी पार्टी बिजू जनता दल (बीजद) को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। सीएम पटनायक ने बताया कि बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने पार्टी से निकाले गए विधायकों के नाम का भी जिक्र किया है। 
विज्ञापन


मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बिजू जनता दल (बीजद) से दो विधायकों को निकाल दिया गया है। उनमें से एक रेमुला के विधायक सुधांशु शेखर परिडा और दूसरे खांदापाड़ा के विधायक सौम्य रंजन पटनायक हैं।' 
विज्ञापन

सौम्य रंजन पटनायक को 12 सितंबर को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटाया गया था। दरअसल, सौम्य रंजन ओडिया डेली संवाद के मालिक और संपादक हैं। उन्होंने ओडिया डेली संवाद में अपनी ही पार्टी के खिलाफ दो संपादकीय लिखे थे, जिसमें उन्होंने सीएम के निजी सचिव वीके पांडियन की आलोचना की थी। हालांकि, सौम्य रंजन के खिलाफ कार्रवाई तक की गई जब उनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया था। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जानकारी देते हुए कहा, 'यह संगठित धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला है, जिसमें संवाद के 300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके करोड़ो रुपये का ऋण लिया गया है। वहीं रेमुना विधायक सुधांशु शेखर परिडा पर किसानों के लिए दी गई तीन करोड़ रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। राज्य के विजलेंस  फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।' 

जहां बीजद ने अपने दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया, तो वहीं ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक ने गुरुवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार प्रमिला मलिक ने अपना इस्तीफा सीएम पटनायक को सौंपा और उन्होंने इसे राज्यपाल के पास भेज दिया। प्रमिला मलिक के इस्तीफा देने के बाद अब नवीन पटनायक मंत्रीमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 20 मंत्री हैं।


प्रमिला मलिक ने इस्तीफा देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि राज्य के 147 सदस्यी सदन में बीजद के 13 सदस्य, तो वहीं भाजपा के 22 और कांग्रेस के नौ सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस की तरफ से इस पद के लिए किसी भी उम्मीदवार के खड़े होने की संभावना नहीं है। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव  22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इस चुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed