{"_id":"6038fca499f2fc52d96ed914","slug":"odisha-assembly-adjourned-after-bjp-mla-threatens-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने ओडिशा विधानसभा में दी आत्महत्या की धमकी, चार घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा विधायक ने ओडिशा विधानसभा में दी आत्महत्या की धमकी, चार घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित
Fri, 26 Feb 2021 07:21 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, भुवनेश्वर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को काफी हंगामा हुआ। यहां भाजपा के एक विधायक ने खुदकुशी करने की धमकी दे डाली तो वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने धरने पर बैठ गए। इससे सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के बाद के सत्र तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
यह नेता राज्य की विभिन्न मंडियों में किसानों से धान की तत्काल खरीद की मांग कर रहे थे। यह मुद्दा प्रश्नकाल में तब उठा, जब देवगढ़ से भाजपा विधायक सुभाषचंद्र पाणिग्रही ने घोषणा की कि केंद्रीकृत टोकन प्रणाली के लागू होने के बाद मंडियों में अपना धान नहीं बेच पाए किसानों की परेशानियों को लेकर वह आत्मदाह से भी नहीं हिचकेंगे।
विज्ञापन
बता दें, किसानों को उनका धान बेचने के लिए फसल कटाई से पूर्व टोकन दिए जाते हैं। जब तक धान की फसल बिक्री के लिए तैयार होती है, तब तक टोकन की अवधि खत्म हो चुकी होती है, इससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। इससे किसान आंदोलनरत हैं और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रश्नकाल शुरू होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा धरने पर बैठ गए। ऐसे में व्यवधान के बीच सदन नहीं चला पाने पर विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने चार बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।