{"_id":"63867ce77b5c7f3d5e33379e","slug":"odisha-all-set-to-host-big-ticket-business-conclave-today-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Make in Odisha Conclave: सीएम पटनायक ने की ओडिशा कॉन्क्लेव की शुरुआत, कई देशों के दिग्गज हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Make in Odisha Conclave: सीएम पटनायक ने की ओडिशा कॉन्क्लेव की शुरुआत, कई देशों के दिग्गज हुए शामिल
Thu, 01 Dec 2022 02:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 02:40 AM IST
सार
कॉन्क्लेव में जापान, नॉर्वे और जर्मनी जैसे भागीदार देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Make in Odisha Conclave’22
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण बुधवार को शुरू हो गया, जिसमें कई देशों के गणमान्य व्यक्ति और कंपनी के अधिकारी शामिल हुए। इस सम्मेलन के पहले दिन नॉर्वे, जर्मनी और जापान जैसे भागीदार देशों के गणमान्य लोगों एवं औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
भुवनेश्वर में चार दिसंबर तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में एल एन मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल समेत कॉरपोरेट की कई दिग्गज हस्तियों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम से पहले उद्योग मंत्री पी के देब ने बताया कि जापान, नॉर्वे और जर्मनी जैसे भागीदार देशों के प्रतिनिधि भी कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष एल एन मित्तल, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टी वी नरेंद्रन समेत कई अन्य लोगों के आने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
देब ने कहा कि पांच दिन चलने वाले कॉन्क्लेव में 38 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव धातु और धातु डाउनस्ट्रीम, रसायन, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन, स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन