फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   occasion of National Mathematics Day Vedic Mathematics Question Forum organized by the Vedic Mathematics Cell

Mathematics Day: वैदिक गणित प्रश्न मंच 22 को कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा

Sun, 18 Dec 2022 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 06:31 AM IST
सार

प्रश्न मंच को तकनीकी सहयोग विद्या भारती की ओर से दिया जाएगा। प्रश्न मंच में भारत के महान गणितज्ञ व वैदिक गणित के सूत्रों पर आधारित प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
occasion of National Mathematics Day Vedic Mathematics Question Forum organized by the Vedic Mathematics Cell
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

विस्तार

राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर 22 दिसंबर को आदित्वाहिनी, श्री गोवर्धन मठ, पुरी के वैदिक गणित प्रकोष्ठ की ओर से 'वैदिक गणित प्रश्न मंच' का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी शिक्षण संस्थानों से प्रश्न मंच आयोजित करने का आह्वान किया गया है। प्रश्न मंच को तकनीकी सहयोग विद्या भारती की ओर से दिया जाएगा। प्रश्न मंच में भारत के महान गणितज्ञ व वैदिक गणित के सूत्रों पर आधारित प्रश्न होंगे। वैदिक गणित प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रश्न मंच के लिए पाठ्यक्रम नियमावली, पठन सामग्री व प्रमाण पत्र उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को वैदिक गणित के बारे में बताना और भारत के महान गणितज्ञों के योगदान से परिचित कराना है। इस मौके पर गोवर्धन मठ, पुरी के वर्तमान शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रचित 22 ग्रंथों के माध्यम से उनके मौलिक योगदान से भी नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा। महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की जयंती पर हर साल 'राष्ट्रीय गणित दिवस' मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed