फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nyay scheme congress party Jairam ramesh says who will get rupees 72000

बीपीएल का कोई चक्कर नहीं, केवल इन लोगों को मिलेंगे 72000 रुपये

Fri, 29 Mar 2019 09:04 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
nyay scheme congress party Jairam ramesh says who will get rupees 72000
rahul gandhi
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने देश के 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की है। यह पैसा किसे मिलेगा और गरीबी का निर्धारण करने के लिए कौन सी शर्तें रहेंगी, यह सवाल लोगों के जेहन में घूम रहा है। कांग्रेस ने एक बात साफ कर दी है कि इस योजना के मापदंड तय करने के लिए बीपीएल होने या न होने का कोई चक्कर नहीं होगा। इसके लिए अलग से मापदंड तैयार किए जाएंगे। इनमें दो मुख्य शर्तें होंगी। आवेदक के पास जमीन और मकान नहीं होना चाहिए। सामाजिक-आर्थिक दृष्टि से सर्वे होगा, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन बातों का जिक्र रहेगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश कहते हैं कि बीपीएल एक अलग तरह की योजना थी। इसके आधार पर 20 फीसदी गरीब लोगों का निर्धारण नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए एक विस्तृत ड्राफ्ट तैयार किया है। दो अप्रैल को जब पार्टी का घोषणा पत्र जारी होगा तो उसमें यह सब शामिल रहेगा। 
विज्ञापन


किन लोगों को सालाना 72 हजार रुपये मिलेंगे, इसके लिए जो मापदंड बनाए गए हैं, उसमें कई बातें शामिल हैं। जो सबसे बड़ी बात है, वह यह है कि आवेदक के पास खुद की जमीन या मकान नहीं होना चाहिए। इसके बाद कई दूसरे आधार भी देखे जाएंगे। जैसे, परिवार की कुल आय, कोई दुपहिया वाहन है या नहीं और रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले कौन से साधन हैं, आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी का मकसद है कि जो सही मायने में गरीब हैं, उन्हीं के खाते में हर साल 72 हजार रुपये जमा हों। रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में दो मुद्दों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। एक रोजगार और दूसरा किसान-खेती मजदूर। देश में सरकारी और निजी क्षेत्र में किस तरह से रोजगार सृजन होगा, ये सब बातें घोषणा पत्र में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed