फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nurses hunger strike for demanding permanent jobs in Chennai over 500 detained

Chennai Protest: नौकरी पर स्थायी करने के लिए चेन्नई में नर्सों की भूख हड़ताल, 500 से ज्यादा हिरासत में

Fri, 19 Dec 2025 12:57 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 19 Dec 2025 12:57 PM IST
सार

चेन्नई में नर्सों की हड़ताल लगातार जारी है। 2015 में कुछ नर्सों को अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के दौरान दो वर्ष के अंदर स्थायी करने का वादा किया गया था। लेकिन उस वादे को पूरा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Nurses hunger strike for demanding permanent jobs in Chennai over 500 detained
देश में नर्सों की कमी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पुलिस ने शुक्रवार को स्थायी नौकरी और दूसरे फायदों की मांग को लेकर भूख हड़ताल करने वाली 550 से ज़्यादा नर्सों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, नर्सों को गुरुवार रात को तब हिरासत में लिया गया जब उन्होंने वहां से हटने से मना कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रदर्शनकारियों को केलंबकम बस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया। इसके बाद, नर्सों ने बस टर्मिनस पर अपना विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया।

विज्ञापन

किसके द्वारा हुआ प्रदर्शन का आयोजन?

सूत्रों के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन तमिलनाडु नर्सेज डेवलपमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया था और इसमें अलग-अलग जिलों से चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड (एमआरपी) की लगभग 600 नर्सों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

नर्सों के प्रदर्शन के कारण क्या है?

एसोसिएशन के चुने हुए सदस्यों ने पीटीआई को बताया कि नर्सों को 2015 में एक तय वेतन के साथ अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के दौरान यह वादा किया गया था कि दो साल बाद सभी की नौकरियों को स्थायी कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक किया को स्थायी नौकरी नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमके पर भी लगे आरोप

उन्होंने डीएमके सरकार पर विपक्ष में रहते हुए किए गए चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। नर्सों की मुख्य मांगों में सभी एमआरपी नर्सों के लिए स्थायी नौकरी का दर्जा, मैटरनिटी लीव का प्रावधान और समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed