{"_id":"58a24c394f1c1ba340d84644","slug":"number-of-pm-modi-s-rallies-in-up-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP यूपी में बढ़ाएगी पीएम मोदी की रैलियों की संख्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP यूपी में बढ़ाएगी पीएम मोदी की रैलियों की संख्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 07:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा के खेवनहार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को पार्टी और बड़ा बनाएगी। रैलियों का पार्टी के हक में बेहद सकारात्मक असर पड़ने संबंधी आंतरिक आकलन के बाद भाजपा प्रधानमंत्री की रैलियों की संख्या बढ़ाने जा रही है। इस क्रम में पार्टी प्रधानमंत्री की आधा दर्जन अतिरिक्त रैलियां कराने की योजना को अंतिम रूप दे रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहले पार्टी नेतृत्व ने प्रधानमंत्री की एक दर्जन रैलियां कराने की योजना बनाई थी। इस योजना के तहत पांच चरणों में दो-दो और बाकी दो चरणों में एक-एक रैली कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, रैलियों के बाद पार्टी के पक्ष में सकारात्मक परिवर्तन के मद्देनजर प्रधानमंत्री पहले दो चरण के चुनाव संपन्न होने से पहले ही छह रैलियां संबोधित कर चुके हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व भी पीएम मोदी परिवर्तन यात्रा के तहत सात रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक चूंकि परिवर्तन यात्रा के तहत चुनाव की घोषणा से पूर्व ही पीएम सात रैलियों को संबोधित कर चुके थे, इसलिए उस समय ऐसा लगा कि चुनाव की घोषणा के बाद एक दर्जन रैलियां काफी होंगी। हालांकि, उम्मीदवारों की मांग, रैलियों के बाद पार्टी के पक्ष में बने माहौल को देखते हुए उनकी रैलियों की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी। पार्टी की योजना पीएम का पूर्वी उत्तर प्रदेश में खास उपयोग करने की है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रधानमंत्री इस क्षेत्र में कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। उक्त सूत्र के मुताबिक प्रधानमंत्री ने ही चुनाव से पूर्व पार्टी को गैरयादव पिछड़ी जातियों और अगड़ी जातियों पर पूर्ण रूप से केंद्रित करने का निर्देश दिया था। प्रथम चरण के मतदान के बाद पार्टी का आकलन है कि गैर यादव पिछड़ी जातियां पार्टी के पक्ष में गोलबंद हुई हैं।