फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTA Denies NEET UG Question Paper Leak testing agency appeal to reject rumours

एनटीए का दावा: नीट-स्नातक का प्रश्नपत्र नहीं हुआ लीक, हर पेपर का हिसाब है; अफवाह पर ध्यान न दें छात्र-अभिभावक

Tue, 07 May 2024 03:34 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 07 May 2024 03:34 AM IST
सार

पूरे देश में आयोजित की गई प्रतियोगी परीक्षा नीट के सवाल लीक होने के आरोप सुर्खियों में हैं। परीक्षा आयोजित करने वाली केंद्रीय एजेंसी- एनटीए ने कहा, नीट-स्नातक का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। एजेंसी के पास हर पेपर का हिसाब है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
NTA Denies NEET UG Question Paper Leak testing agency appeal to reject rumours
एनटीए ने पेपर लीक का खंडन किया (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक का प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। इस तरह के दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र का हिसाब रखा गया है। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया में चल रही अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है।
विज्ञापन


एनटीए ने रविवार को दावा किया था कि राजस्थान के एक परीक्षा केंद्र पर गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने के कारण कुछ अभ्यर्थी पेपर लेकर बाहर चले गए थे। पाराशर ने कहा कि बाद में परीक्षा केंद्र के 120 प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। हालांकि, एनटीए ने स्वीकार किया कि कुछ गड़बड़ियां सामने आईं। इनमें शामिल उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इस वर्ष एनईईटी-यूजी के लिए रिकॉर्ड 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 3,39,125 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में प्रसारित प्रश्नपत्र फर्जी
एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित नीट यूजी 2024 का प्रश्नपत्र फर्जी है। इसका वास्तविक प्रश्नपत्र से कोई संबंध नहीं है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर के एक सेंटर में ही सिर्फ सुरक्षा में चूक हुई है। इसके अलावा देश-विदेश के सभी केंद्रों में परीक्षा सफलतापूर्वक व शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों से आई पेपर लीक होने की खबरें
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बालोद और राजस्थान समेत कई इलाकों से सवाल लीक होने की खबर सामने आ चुकी है। मेडिकल की सबसे बड़ी परीक्षा में कथित तौर पर बड़ी लापरवाही के मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल कैंपस में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की। बालोद में शिक्षकों को बंधक बनाकर माफीनामा मांगा गया। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आरोप है कि सवाल हल कराने के बाद एक पेपर को कैंसिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed