{"_id":"60493b508ebc3edbfe58e276","slug":"nsg-to-investigate-the-security-of-jagannath-temple-in-puri-on-18-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिसा: 18 मार्च को जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी एनएसजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिसा: 18 मार्च को जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी एनएसजी
Thu, 11 Mar 2021 03:04 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भुवनेश्वर
एजेंसी, भुवनेश्वर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ पुरी मंदिर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के जरिये पुरी के जगन्नाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी। 18 मार्च को एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारी पुरी आएंगे। राज्य पुलिस अधिकारी के साथ पांच सदस्यीय एनएसजी की टीम मिलकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
राज्य पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर एक मॉक ड्रिल का भी कार्यक्रम होगा। एनएसजी के साथ समन्वय और सहयोग करने के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को राज्य सरकार की तरफ से नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
मंदिर के चारों तरफ 75 मीटर के दायरे में मौजूद निर्माणाधीन इमारतों को ध्वस्त करने के बाद पहली बार एनएसजी समीक्षा करने जा रही है। इस दौरान मंदिर प्रशासन, पुलिस अधिकारी तथा एएसआई के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन