फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSD center will be open in Varanasi

काशी में रंगमंच की उम्मीदों को लगेंगे पंख, खुलेगा एनएसडी केंद्र

Sun, 29 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
NSD center will be open in Varanasi
राषट्रीय नाट्य अकादमी - फोटो : NSD

काशी में रंगमंच और अभिनय कला निखारने वालों की उम्मीदों को पंख लगने वाले हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) अपना नया विस्तार केंद्र नागरी नाटक मंडली में खोलेगा। संस्थान छह-छह महीने का सिर्टिफकेट कोर्स शुरू करेगा। नए सत्र की शुरु आत सितंबर से होगी।

विज्ञापन


एनएसडी के मुख्य लेखाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम काशी का हाल में ही दौरा कर चुकी है। नागरी नाटक मंडली न्यास के साथ दो दौर की बैठकों में विस्तार केंद्र की रूपरेखा भी तय की जा चुकी है। हालांकि नागरी नाटक मंडली न्यास की ओर से नए विस्तार केंद्र के लिए अलग से हाल और दफ्तर तैयार कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण करा लिया गया है। अपने नए केंद्र के लिए एनएसडी प्रशिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।
विज्ञापन


मंडली से जुड़े प्रशिक्षक डॉ. रित शंकर त्रिपाठी के अनुसार एनएसडी के नए केंद्र में अभिनय के साथ ही रूप सज्जा, ध्वनि-प्रकाश, मंच सज्जा, डिजाइन, निर्देशन समेत रंगमंच के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागरी नाटक मंडली की थिएयर संयोजक सुमन पाठक इस पहल से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब बनारस की युवा पीढ़ी को अभिनय के प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

NSD center will be open in Varanasi
प्ले, ड्रामा, थियेटर - फोटो : अमर उजाला

नागरी नाटक मंडली के संयोजक सुमन पाठक के मुताबिक रंगमंच से काशी का रिश्ता काफी पुराना है। काशी में पहली बार रंगमंच की शुरु आत भारतेंदु हरिश्चंद्र ने की थी। पहला नाटक जानकी मंगल भारतेंदु के निर्देशन में खेला गया था। आगा हस्र कश्मीरी ने परिसयन नाटक की शुरु आत भी काशी से ही की थी।

नागरी नाटक मंडली और एनएसडी के बीच तय सुविधाओं को लेकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होना बाकी है। शीघ्र ही न्यास के पदाधिकारियों का दल दिल्ली जाएगा और प्रक्त्रिस् या पूरी की जाएगी।
डॉ. अजीत सैगल (सचिव, नागरी नाटक मंडली न्यास)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed