फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval meets leaders of Oman

NSA Doval: एनएसए अजीत डोभाल ने ओमान के नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को मस्कट में ओमान के शीर्ष नेता सुल्तान हैसम बिन तारिक से मुलाकात की। मुलाकात अल बराका पैलेस में हुई।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval meets leaders of Oman
एनएसए अजीत डोभाल ने ओमान के नेताओं से मिले - फोटो : Twitter

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को मस्कट में ओमान के शीर्ष नेता सुल्तान हैसम बिन तारिक से मुलाकात की। मुलाकात अल बराका पैलेस में हुई। इस दौरान उन्होंने तारिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सौंपा। इसमें दोनों देशों के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, डोभाल ने प्रौद्योगिकी, सैन्य मामलों और खनन के क्षेत्र में संभावित द्विपक्षीय सहयोग पर ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र हमद अल बुसैदी के साथ भी बातचीत की। सैय्यद बद्र ने जी-20 बैठकों की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए ओमान सरकार की ओर से भारत को बधाई दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुल्तान हैसम और डोभाल ने द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों ने साझा हित के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। डोभाल ने सुल्तान को प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामनाएं दीं।  ओमान के विदेश मंत्री के साथ एनएसए की बातचीत में निवेश समेत द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और ओमा ने आर्थिक और तकनीकी विकास, पारस्परिक सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की, जिससे दोनों देशों को लाभ मिले। अजीत डोभाल की यात्रा भारत और ओमान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का संदेश देती है। ओमान के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed