फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NS Vishwanathan deputy governor of the Reserve Bank

एनएस विश्वनाथन होंगे रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर, सरकार की मंजूरी

Tue, 28 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
NS Vishwanathan deputy governor of the Reserve Bank
NS Viswanathan - फोटो : PTI

सरकार ने एनएस विश्वनाथन को रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने संबंधी प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। वह एचआर खान का स्थान  लेंगे, जिनका कार्यकाल आगामी तीन जुलाई को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी कमेटी (एसीसी) की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

इस समय विश्वनाथन रिजर्व बैंक में ही कार्यकारी निदेशक (ईडी) हैं। बैंक के डिप्टी गवर्नर बनने की दौड़ में वह सबसे आगे बताये जा रहे थे। विश्वनाथन रिजर्व बैंक के ईडी रहते हुए बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग रेगुलेशन डिपार्टमेंट देख रहे हैं।
विज्ञापन


उनके अलावा इस दौड़ में उनके समकक्ष चंदन सिन्हा भी शामिल थे। हालांकि विश्वनाथन के डिप्टी गवर्नर बनने की संभावना सोमवार को ही प्रबल हो गई थी, जब इस पद के लिए साक्षात्कार हुआ था। यह साक्षात्कार कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की अध्यक्षता वाले सर्च पैनल ने लिया था, जिसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भी सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले विश्वनाथन वर्ष 2014 में रिजर्व बैंक के ईडी बनाये गए थे। इसके अलावा विश्वनाथन ने सालों तक अलग-अलग बैंकों के निदेशक के पद पर काम किया है। साथ ही वह आईएफसीआई लिमिटेड के सतर्कता विभाग में चीफ जनरल मैनेजर भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed