{"_id":"5d268b388ebc3e6cc05041cc","slug":"nri-husband-left-47-hundred-women-in-three-and-a-half-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन साल में 47 सौ महिलाओं को छोड़ गए एनआरआई पति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साढ़े तीन साल में 47 सौ महिलाओं को छोड़ गए एनआरआई पति
Thu, 11 Jul 2019 06:39 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बीते साढ़े तीन वर्ष में देश की 4,698 महिलाओं को उनके एनआरआई पति अकेला छोड़ गए। लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि यह मामले जनवरी 2016 से 31 मई 2019 के दौरान दर्ज हुए। इनके लिए मंत्रालय काउंसिलिंग, मार्गदर्शन, कानूनी प्रक्रिया और न्यायिक समन जारी करवाने जैसी जानकारियां देता है।
एनआरआई पतियों पर केस दर्ज करने, लुक आउट नोटिस जारी करने, भारतीय पासपोर्ट रद करने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। एक संयुक्त नोडल एजेंसी बनाई गई है, जिसने आठ लुकआउट नोटिस जारी किए।
विदेशों में फंसे नागरिकों के लिए ‘मदद’ नामक पोर्टल 2015 में शुरू किया गया था, इसमें वैवाहिक मामलों का भाग भी जोड़ा गया है। मुसीबत में फंसी महिलाओं के हर मामले में वित्तीय मदद के रूप में चार हजार अमेरिकी डॉलर दिए जा रहे हैं।