फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NRC Draft: Paresh Rawal takes a dig on opposition

'2019 का पहला रुझान आ गया है, 'विपक्ष '40 लाख' वोटों से पीछे चल रहा है'

Thu, 02 Aug 2018 08:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
NRC Draft: Paresh Rawal takes a dig on opposition
परेश रावल

एनआरसी ममाले पर लगातार सियासत जारी है। विपक्षी दल 40 लाख लोगों को अवैध करार दिए जाने की वजह से लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। विपक्ष इसे भाजपा की वोट राजनीति और सोचा-समझा गेम प्लान बता रही है। इसके अलावा कांग्रेस के एक सांसद ने इसपर पीएम को सफाई देने के लिए कहा है। वहीं सरकार का कहना है कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। यह सब सुप्रीम कोर्ट की देख-रेख में हो रहा है। इसी बीच भाजपा के सांसद और अभिनेता परेश रावल ने विपक्ष पर चुटकी ली है।

विज्ञापन


परेश रावल ने ट्विट कर कहा- '2019 का पहला रुझान आ गया है, 'विपक्ष '40 लाख' वोटों से पीछे चल रहा है।' उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र नाम के यूजर ने लिखा, 'कम से कम 2 करोड़ वोट तो होंगे ही विपक्ष के पास बंग्लादेश+पाकिस्तान+रोहिंग्या घुसपैठियों को मिलाकर।' सौरभ सिंह नाम के यूजर ने लिखा, '40 लाख लोग कहां जाएंगे, बड़ी चिंता है। 5 लाख कश्मीरी पंडित कहां गए, किसी को चिंता नहीं। क्यों सही कहा न? परेश रावल जी।'
विज्ञापन


बता दें कि एनआरसी मसले पर विपक्ष अपने सख्त रवैये को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। बुधवार को भी टीएमसी सहित दूसरे सांसदों ने राज्यसभा में काफी हंगामा किया। विपक्ष ने अमित शाह को अपनी बात खत्म करने का मौका नहीं दिया। तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि असम हमारा पड़ोसी है और हम अपने पड़ोसी के साथ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं बैठेंगे। उनका यह भी कहना है कि असम की तरह पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होता है तो गृहयुद्ध छिड़ जाएगा और रक्तपात होगा। उनके इस बयान की भाजपा और कांग्रेस ने निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता रूपा गांगुली ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा है, 'क्या वह जानती हैं कि पश्चिम बंगाल में बहुत सारे अवैध घुसपैठिए रहते हैं? बंगाल में आज यही हो रहा है, क्या यह रक्तपात या गृह युद्ध से कम है? क्या उन्हें यह नहीं मालूम कि हर दूसरे दिन बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है।' भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एनआरसी को बंगाल में तो सांसद मनोज तिवारी इसे दिल्ली में भी लागू करने की मांग कर रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed