फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NRC, Citizenship Amendment Act against the basic spirit of the Constitution: Priyanka Gandhi

एनआरसी, नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ : प्रियंका गांधी

Sat, 21 Dec 2019 09:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 21 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
NRC, Citizenship Amendment Act against the basic spirit of the Constitution: Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार हिंसा और दमन के सहारे नागरिकता कानून में संशोधन का विरोध कर रहे लोगों की आवाज को दबा रही है। नागरिकता कानून में संशोधन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है।

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने जैसे 2016 में नोटबंदी कर गरीबों को लाइन में खड़ा किया था अब एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों को लाइन में खड़ा करेगी। एक कट ऑफ डेट तय करेगी और हर भारतीय को अपनी भारतीयता सिद्ध करने के लिए उस डेट के पहले का कोई मान्य दस्तावेज पेश करना पड़ेगा। इससे ज्यादातर गरीब और वंचित लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने देशभर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने की भी आलोचना की। 
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। किसी भी कीमत पर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर हमला सहन नहीं किया जाएगा। संविधान की आत्मा पर हुए इस हमले के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार बर्बर दमन पर तुली हुई है। प्रियंका ने प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए विरोध प्रदर्शन करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed