{"_id":"5c3a2d68bdec22739950b1ad","slug":"npp-will-contest-in-arunachal-pradesh-assembly-election-on-its-own-sangma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी एनपीपी : संगमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी एनपीपी : संगमा
Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोनराड के. संगमा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) इस साल अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इसकी जानकारी दी। ध्यान रहे कि एनपीपी पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय दलों को लेकर भाजपा की ओर से गठित नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में शामिल है। भाजपा यहां राज्य सरकार में भी एनपीपी की साझीदार है।
विज्ञापन
संगमा ने कहा कि एनपीपी अरुणाचल प्रदेश में अकेले अधिक से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि नेडा इलाके के आर्थिक विकास की योजना बनाने का एक मंच है। इसमें शामिल तमाम दल अपनी पहचान कायम रखने के लिए स्वतंत्र हैं। यही वजह है कि अरुणाचल में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की सहयोगी होने के बावजूद उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी।
विज्ञापन