फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   now women's will flight fighter plane in indian air force

तीन जांबाज बेटियां बनीं देश की पहली महिला फाइटर पायलट

Sat, 18 Jun 2016 10:10 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
now women's will flight fighter plane in indian air force
वायु सेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट - फोटो : PTI

भारत की महिलाएं रोज एक नया इतिहास लिख रही हैं। शनिवार को भी एक ऐसा ही इतिहास लिखा गया जब देश की तीन जांबाज बेटियां पासिंग आउट परेड के बाद अब वो आधिकारिक तौर पर वायु सेना की महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

विज्ञापन


इतिहास रचने वाली जांबाज महिलाओं का नाम फ्लाइंग कैडेट्स भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह हैं जो लंबे वक्त से अपने इस सपने को पूरा करने का इंतजार कर रही थीं। तीनों ने पहले स्टेज की ट्रेनिंग के तहत करीब 150 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी कर ली है। अब वे अगले 6 महीने तक हॉक एडवांस फाइटर जेट जैसे विमानों को उड़ाएंगीं और फिर स्क्वॉड्रन में तैनात कर दी जाएंगीं। भावना कंठ बिहार के बेगूसराय की रहने वाली हैं जबकि अवनी चतुर्वेदी मध्य प्रदेश और मोहना सिंह राजस्थान से हैं।
विज्ञापन


तीनों फ्लाइंग कैडेट ने हाल में फाइटर पायलट स्टेज-2 की ट्रेनिंग पूरी की है। इस दौरान उन्हें हैदराबाद के हकीमपेट एयर फोर्स स्टेशन में किरन जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें एडवांस जेट ट्रेनर उड़ाने को दिया जाएगा। एक साल तक हॉक विमानों को 145 घंटे उड़ाने के बाद ही इन जांबाज महिलाओं को सुपरसोनिक फाइटर प्लेन उड़ाने को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाती थी महिलाएं

now women's will flight fighter plane in indian air force
महिला फाइटर पायलट - फोटो : ANI

मोहना सिंह के पिता और दादा दोनों वायुसेना में हैं। दादा तो अभी भी फ्लाइट गनर के तौर पर एविएशन रिसर्च सेंटर को अपनी सेवा दे रहे हैं। दरअसल इन्हीं दोनों मोहना की आंखों को फाइटर पायलट बनने के सपने दिखाए।  तीनों कैडेट ने अपनी ट्रेनिंग के अनुभवों को साझा किया और कहा कि उन्होंने तकलीफों को झेल लिया।

 ट्रेनिंग के दौरान इन्होंने न केवल कामयाब फ्लाइंग और एक्सीडेंट के बीच का अंतर समझा बल्कि मौत को करीब से देखा। अवनी चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरी उड़ान के कुछ देर पहले उन्हें टेकऑफ कैंसिल करनी पड़ी थी क्योंकि फर्स्ट  मार्कर के पास जैसे ही उन्होंने टेकऑफ के लिए रोलिंग शुरू की कैनोपी वॉर्निंग सुनाई पड़ी। शुरुआत में वॉर्निंग उन्हें कन्फ्यूज्ड कर देती थी पर कई घंटों की ट्रेनिंग से अब ऐसा नहीं होता।

फ्लाइंग कैडेट मोहना सिंह को पहली ही फ्लाइंग में खराब मौसम से जूझना पड़ा था। पहली नाइट फ्लाइंग में वह आसमान में तारों और जमीन पर लाइट के बीच में अंतर नहीं कर पा रही थीं। इसके कारण उतनी ऊंचाई पर एयर सेफ्टी मेंटेन करना मुश्किल हो गया था। इस दौरान मैंने सीखा कि अपने सिर को बिना वजह मूव न करो और फिर मैंने कंट्रोल पूरा कर फ्लाइट को रिकवर किया।

बता दें कि वायुसेना में करीब 1500 महिलाएं हैं जो अलग-अलग विभागों में काम कर रही हैं। 1991 से ही महिलाएं हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ा रही हैं, लेकिन फाइटर प्लेन से उन्हें दूर रखा जाता था। शनिवार को एक नई शुरुआत होगी, जब महिलाएं फाइटर प्लेन भी उड़ाएंगी। 

कोई रियायत नहीं 
एयरफोर्स चीफ अरुप साहा पहले ही कह चुके हैं कि इन पायलट्स को महिला होने पर कोई रियायत नहीं मिलेगी। उन्हें फोर्स की जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा। 2017 में वे पूरी तरह से फाइटर पायलट बन जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed