फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the army will target with precision using indigenous drone Nagastra-1; India's first man-portable suicide

Army: अब स्वदेशी ड्रोन नागास्त्र-1 से सटीक निशाना साधेगी सेना; भारत का अपना पहला मानव-पोर्टेबल आत्मघाती हथियार

Wed, 04 Dec 2024 06:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 06:28 AM IST
सार

नागास्त्र-1 भारत में अपनी तरह का पहला मानव-पोर्टेबल आत्मघाती ड्रोन है, जो सैनिकों की जान को खतरे में डाले बिना लॉन्च पैड्स, प्रशिक्षण शिविरों और घुसपैठियों पर सटीक निशाना लगाने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
Now the army will target with precision using indigenous drone Nagastra-1; India's first man-portable suicide
स्वदेशी ड्रोन नागास्त्र-1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन प्रणाली ‘नागास्त्र-1’ से सेना अब दुश्मन पर पहले से और सटीक निशाना लगाने में सक्षम होगी। नागपुर की सोलर इंडस्ट्रीज ने इसे तैयार किया है और सेना को 480 नागास्त्र-1 सौंपे हैं।
विज्ञापन


भारत का अपना पहला मानव-पोर्टेबल आत्मघाती ड्रोन
नागास्त्र-1 भारत में अपनी तरह का पहला मानव-पोर्टेबल आत्मघाती ड्रोन है, जो सैनिकों की जान को खतरे में डाले बिना लॉन्च पैड्स, प्रशिक्षण शिविरों और घुसपैठियों पर सटीक निशाना लगाने के लिए बनाया गया है। भारतीय सेना ने नागस्त्र-1 को लक्ष्य के ऊपर मंडराने की क्षमता के कारण लोइटरिंग म्यूनिशन नाम भी दिया है। इसमें 75 फीसदी से अधिक सामग्री स्वदेशी है। 
विज्ञापन


एक नजर खासियत पर
इस ड्रोन की रेंज लगभग 30 किलोमीटर है और ये दो मीटर की सटीकता के साथ जीपीएस-सक्षम सटीक हिट करने में सक्षम हैं। nकम ध्वनिक संकेत प्रदान करता है, जिससे 200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर इसका लगभग पता नहीं चलता है। nयह ड्रोन दिन और रात्रि निगरानी कैमरों से लैस है और छोटे लक्ष्यों को बेअसर करने के लिए 1 किलो का उच्च विस्फोटक वारहेड ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed