{"_id":"60b87c628ebc3e34f67ebaf5","slug":"now-sii-will-make-russias-covid-vaccine-sputnik-v-in-the-country-seeks-approval-from-dcgi-for-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पूतनिक वी: रूस का कोविड टीका अब देश में बनाएगा एसआईआई, उत्पादन के लिए डीसीजीआई से मांगी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पूतनिक वी: रूस का कोविड टीका अब देश में बनाएगा एसआईआई, उत्पादन के लिए डीसीजीआई से मांगी मंजूरी
Thu, 03 Jun 2021 12:23 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:23 PM IST
सार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने देश में रूस के कोरोना टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन करने की मंजूरी भारत के औषधि महानियंत्रक से मांगी है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने देश में कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के उत्पादन की अनुमति मांगने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को आवेदन दिया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार (3 जून) को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुणे स्थित कंपनी ने जांच विश्लेषण और परीक्षण के लिए भी मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के टीके का उत्पादन कर रही है
बता दें, इस समय डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज भारत में रूस के स्पूतनिक वी टीके का उत्पादन कर रही है। एक सूत्र ने कहा, ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को बुधवार (2 जून) को एक आवेदन दिया, जिसमें कोविड-19 टीके स्पूतनिक वी के भारत में निर्माण की अनुमति मांगी गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
नोवावैक्स टीका भी बना रहा एसआईआई
एसआईआई पहले ही सरकार को बता चुका है कि वह जून में 10 करोड़ कोविशील्ड खुराकों का उत्पादन और आपूर्ति करेगा। साथ ही वह नोवावैक्स टीका भी बना रहा है। नोवावैक्स के लिए अमेरिका से नियामक संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है। हालांकि, डीसीजीआई ने अप्रैल में इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी।