फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now prabhu to keep vigile on projects by drone

अब ड्रोन से प्रभु करेंगे रेलवे प्रोजेक्ट की निगरानी

Wed, 04 May 2016 05:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:47 AM IST
सार

  • एक क्लिक पर प्रभु जान सकेंगे रेलवे प्रोजेक्ट कितना आगे बढ़ा, कहां है कमियां
  • 19 किलोमीटर प्रतिदिन ट्रैक बिछाने का रखा लक्ष्य

विज्ञापन
Now prabhu to keep vigile on projects by drone
ड्रोन

विस्तार

रेलवे प्रोजेक्ट की निगरानी अब ड्रोन से की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में हर पल की जानकारी कैद होगी व रेलवे का कौन सा प्रोजेक्ट कितना आगे बढ़ा, कहा रूका हुआ है इसकी लगातार मॉनिटरिंग होगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ऑन लाइन मॉनिटरिंग पर सीधी नजर रखेंगे। रेल भवन में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को इ-एनेबल्ड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इंर्फोमेशन सिस्टम (पीएमआईएस) सेवा की शुरुआत की। इस तकनीक से रेलवे के सभी प्रोजेक्ट की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। इस मौके पर रेल मंत्री ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि रेलवे का कितना विकास हुआ। इस सिस्टम से पारदर्शिता होगी। मोबाइल से भी प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन


इस सिस्टम से ड्रोन के आलावा सीसीटीवी से भी निगरानी होगी। जिसमें टनल ब्रिज, ट्रैक, स्टेशन, यार्ड में चल रहे प्रोजेक्ट पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन में वीडियो कैमरा लगा होगा। कंस्ट्रक्शन साईट पर ड्रोन और सीसीटीवी दोनों लगाया जाएगा। कांट्रेक्टर काम में गड़बड़ी नहीं कर पाएगा और न ही गलत जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह गेम चेंजर होगा। रेलवे की साख बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे इन दिनों 600 से अधिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट चल रहा है। 

रेलवे ने 19 किलोमीटर प्रतिदिन ट्रैक बिछाने का रखा लक्ष्य

Now prabhu to keep vigile on projects by drone
रेलमंत्री

ट्रेनों की स्पीड ही नहीं ट्रैक बिछाने की स्पीड भी रेलवे ने बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु का कहना है कि आने वाले दिनों में रेलवे 13 किलोमीटर
प्रतिदिन की जगह 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल ट्रैक बिछाएगा।

बता दें कि ब्राड गेज लाइन इस साल 2800 किलोमीटर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

पिछले साल 2000 किलोमीटर ट्रेक बिछाया गया था तो 2014-15 में 1529 किलोमीटर ट्रैक बिछाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed