फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now one no for emergency service soon

सभी आपातकालीन सुविधाओं के लिए 112 नंबर जल्द

Tue, 29 Mar 2016 04:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 04:06 AM IST
सार

  • अमेरिका के 911 की तर्ज पर आपातकालीन सेवाओं के लिए एक ही फोन नंबर
  • पुलिस, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की सेवाओं के लिए होगा एक ही नंबर

विज्ञापन
Now one no for emergency service soon
इंमरजेंसी नंबर - फोटो : getty images

विस्तार

अमेरिका के 911 की तर्ज पर भारत में भी विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के लिए एक ही फोन नंबर के प्रस्ताव को टेलीकॉम आयोग के अंतर-मंत्रालयी समिति ने अपनी मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही लोगों को पुलिस, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की सुविधा एक ही नंबर 112 पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


नई सुविधा के प्रति जागरूकता को देखते हुए सभी मौजूदा आपातकालीन सेवाओं के नंबर इसकी शुरुआत के एक साल के भीतर हटा दिए जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘टेलीकॉम ने एक आपातकालीन नंबर 112 संबंधी ट्राई के सुझाव को स्वीकार कर लिया है। अब इसका मसौदा टेलीकॉम विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा और इसे टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद की मंजूरी की जरूरत होगी। यह कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगी।’
विज्ञापन


देश में आपातकालीन सुविधाओं के लिए कई तरह के नंबर हैं जैसे पुलिस के लिए 100, अग्निशमन विभाग के लिए 101, एंबुलेंस के लिए 102 और आपातकालीन आपदा प्रबंधन के लिए 108। इसके अलावा कई राज्यों में नागरिकों की विशेष श्रेणी की सहायता के लिए अलग-अलग नंबर हैं जैसे दिल्ली में महिलाओं के लिए 181, बच्चे और महिलाओं के गुम होने के लिए 1094, उत्तर प्रदेश में पुलिस हेडक्वार्टर हेल्पलाइन 1090 आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 112 पर कॉल करनी होगी जो सहायता के लिए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देगा। एसएमएस के जरिए भी सूचना दी जा सकेगी और सिस्टम में संदेश कॉल करने वाले व्यक्ति की जानकारी भी आ जाएगी। स्थान की जानकारी नजदीकी सहायता केंद्र के साथ साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed