फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now New Zealand supports India’s NSG bid, Turkey backs Pak

भारत के खिलाफ हवा बनाने में पाक की कोशिशें तेज, कीवी आए पास तो तुर्की दूर

Thu, 16 Jun 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
Now New Zealand supports India’s NSG bid, Turkey backs Pak

न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में सदस्यता पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत से लगे भारत के लिए राहत ये है कि समूह का अहम सदस्य न्यूजीलैंड समर्थन में आया है, लेकिन तुर्की के मिजाज से लगता है कि एनएसजी में एंट्री अतर्राष्ट्रीय सियासत के अखाड़े में तब्दील होने वाली है। वजह है तुर्की का पाकिस्तान के समर्थन में आना। और इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है न्यूक्लियर एनपीटी यानी परमाणु अप्रसार संधि पर भारत के दस्तखत न होना।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दौरान समूह के सदस्य स्विट्जरलैंड और मैक्सिको ने भारत का समर्थन करने की हामी भरी तो पाकिस्तान भारत की इस सफलता पर बौखला गया। पाक सरकार के सलाहकार सरताज अजीज ने एनएसजी देशों को फोन घुमा डाला कि अगर मानदंडों के आधार पर एनएसजी में सदस्यता के लिए विचार किया जाए तो पाकिस्तान का पलड़ा भारत से भारी रहेगा। 
विज्ञापन


सरताज ने एनपीटी पर भारत के दस्तखत नहीं होने की दुहाई दी थी और साल 1974 में इंदिरा शासन के दौर किए गए परमाणु परीक्षण का राग भी अलापा था।

ये बात भी काबिल-ए-गौर है कि भारत के उस परमाणु परीक्षण को देखते हुए ही न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप का गठन हुआ था। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या एनएसजी में भारत की सदस्यता को इन बातों से चुनौती मिलेगी? क्या पाकिस्तान और पाक समर्थित चीन या तुर्की जैसे अन्य देश इन बातों के बहाने भारत को एनएसजी में शामिल नहीं होने देंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सदस्यता पर मुहर लगेगी, या पाक के बहाने मामला लटकेगा?

Now New Zealand supports India’s NSG bid, Turkey backs Pak

लेकिन भारत के लिए राहत की बात ये भी है कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भारत का डटकर समर्थन कर रहा है। अमेरिकी सरकार के राजनयिक और सचिव जॉन कैरी समूह के सभी देशों को पत्र लिख चुके हैं कि भारत की सदस्यता को लेकर विचार किया जाना चाहिए। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी समर्थन की अहमियत दुनिया जानती है, इसलिए इस बार भारत की उम्मीदें बरकरार हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति और कूटनीति से भी दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष उनके मुरीद हो रहे हैं और उन्हें हर लिहाज से समर्थन का वादा कर रहे हैं। इस बात से भी भारत की दावेदारी में मजबूती लगती है। वहीं पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद पर दुनिया का ध्यान तो पहले था ही और अमेरिका ने भी उसे खुले तौर चेतावनी दी है, साथ ही जैसे-जैसे मोदी ओबामा की दोस्ती में गहराती जा रही है, पाक से अमेरिका के रिश्तों में दूरियां साफ देखी जा सकती हैं। 

भारत के पक्ष में खुलकर पैरवी और समर्थन की बात करने वालों देशों की फेहरिस्त में न्यूजीलैंड शामिल हो गया है तो अब भी तुर्की के अलावा ऑस्ट्रिया, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका विरोध में हैं। 

बीते हफ्ते वियना में एनएसजी के आवेदनों पर विचार करने के लिए हुई बैठक में इस बात के साफ संकेत मिल गए हैं कि भारत-पाक का मामला अंतर्राष्ट्रीय सियासत का अखाड़ा बनना तय है। अब देखना ये है कि भारत की सदस्यता पर मुहर लगेगी या फिर पाक के बहाने मामला अधर में लटकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed