फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now MPs will be able to mark their attendance through MMD device; Online attendance made from Monsoon session

Parliament: अब MMD डिवाइस के जरिए सांसद दर्ज करा सकेंगे अपनी उपस्थिति; मानसून सत्र से बनेगी ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Now MPs will be able to mark their attendance through MMD device; Online attendance made from Monsoon session
सांसदो की बनेगी ऑनलाइन हाजिरी। - फोटो : ANI

लोकसभा सचिवालय संसदीय कार्यप्रणाली को लगातार आधुनिक और डिजिटल बना रहा है। इसी क्रम में मानसून सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा कक्ष में सभी सीट पर मल्टी मीडिया डिवाइस (एमएमडी) लगाया गया है, जिसकी मदद से सांसद अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। इससे सदस्यों का समय बचेगा। पहले सांसदों को हाजिरी लॉबी में जाकर रजिस्टर पर हस्ताक्षर करना पड़ता था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संसदीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समावेशिता और सदस्यों एवं आम जनता दोनों के लिए सुगमता बढ़ाने हेतु यह पहल की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा सचिवालय अब एआई आधारित उपकरणों का उपयोग करके 12 भाषाओं-असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में दैनिक संसदीय कार्य और एजेंडा पत्र प्रकाशित कर रहा है। ये दस्तावेज संसद पोर्टल https://sansad.in के माध्यम से रीयल-टाइम में उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे सांसदों के साथ-साथ देश भर के नागरिकों को विधायी कार्यवाही की व्यापक पहुंच और बेहतर समझ प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- SCO FM Meet: 'भारत-चीन के संबंध दुनिया के लिए अहम, सीमा पर कम हुआ तनाव'; वांग यी के साथ बैठक में बोले जयशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed