फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now buy cow and buffalo online

अब ऑनलाइन बिक रही गाय-भैंस खरीदोगे क्या?

Thu, 04 Aug 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,एटा
ब्यूरो/ अमर उजाला,एटा Updated Thu, 04 Aug 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
Now buy cow and buffalo online
ऑनलाइन बिक रही गाय-भैंस

गाय-भैंस की खरीद फरोख्त के लिए पशु मेले और पैंठ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। काली मुर्रा भैंस, छोटे और घुमावदार सींग, कीमत सिर्फ 80 हजार रुपये। दुधारू गाय, क्षमता 10 लीटर प्रतिदिन, कीमत सिर्फ 60 हजार रुपये। ऐसे अन्य पशु भी बिकाऊ हैं शॉपिंग वेबसाइट पर।

विज्ञापन


बदलते दौर में गाय-भैंस भी ऑनलाइन बिकने लगे हैं। ओएलएक्स और क्विकर वेबसाइट पर गाय भैंसों की बिक्री के लिए पोस्ट आ रहे हैं। पशु पालक वेबसाइट पर पशु की नस्ल और दुग्ध उत्पादन क्षमता के साथ अच्छी कीमतों के एड पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले पशु पालन से जुड़े किसान इनकी खरीद और बिक्री के लिए पशु मेले और पैंठ जैसे पारंपरिक मंच पर निर्भर थे, लेकिन अब वह घर बैठे एक क्लिक पर गाय-भैंस खरीद रहे हैं। वेबसाइट पर पशु की नस्ल, उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता और फोटो के साथ एड पोस्ट किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे खरीदार से संपर्क कर पा रहे हैं पशुपालक

Now buy cow and buffalo online
cow

इसके साथ ही पशुपालक सीधे खरीदार से संपर्क कर पा रहे हैं। आलम यह है कि गाय-भैंस के साथ बकरियों की भी बिक्री हो रही है। बताया जाता है कि वेबसाइट पर सबसे ज्यादा एड पोस्ट प्रदेश के छोटे शहरों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब से आए हैं।

पशु पालक जितेंद्र कुमार बताते हैं कि शॉपिंग वेबसाइट पर पहले तो पशु वाजिब दाम में मिल जाते हैं। साथ ही पशु पालक का मोबाइल नंबर होने से ही सीधी डीलिंग हो जाती है।

जितेंद्र ने हाल ही में ओएलएक्स वेबसाइट से एक दुधारू गाय खरीदी है। पशु पालक रवि कहते हैं कि वेबसाइट के जरिए पशु खरीदने के लिए मेले और पैंठ में ले जाने की दिक्कत नहीं रहती है। खरीदार आसानी से मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed