{"_id":"5c3a8192bdec2273261ab904","slug":"now-app-will-track-electoral-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चुनाव अधिकारियों को ट्रैक करेगा एप, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने किया तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब चुनाव अधिकारियों को ट्रैक करेगा एप, छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने किया तैयार
Sun, 13 Jan 2019 05:38 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 13 Jan 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान से पहले या इसके बाद ईवीएम के साथ छेड़छाड़ को लेकर आने वाली शिकायतों को दूर करने की दिशा में चुनाव आयोग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जो चुनाव अधिकारियों को ट्रैक करने सक्षम है।
विज्ञापन
ऐसी खबरें आती रही हैं कि मतदान से ठीक पहले चुनाव अधिकारी ईवीएम के साथ नेताओं के घरों या उनके होटल में ठहरते हैं। इस शिकायत को दूर करने और चुनाव प्रक्रिया भेदभाव रहित बनाने के लिए इस एप को तैयार किया गया है। अब मतदान से पहले या बाद में चुनाव अधिकारी की लोकेशन इस एप के जरिये ट्रैक की जा सकती है।
विज्ञापन
इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले राज्यों के चुनाव अधिकारियों की बैठक में इस एप को दिखाया गया। बैठक में मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने इस एप की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मौजूद मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन