फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now anyone can able to get married to fair girls from Kashmir said BJP MLA Vikram Singh Saini

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- "अब हर कोई गोरी कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकता है"

Wed, 07 Aug 2019 09:31 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2019 09:31 AM IST
सार

  • मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक विवादित बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि, "पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं क्योंकि वो कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर पाएंगे।"   
  • विधायक ने विवादित बयान के बाद कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।
  • विधायक ने कहा, "मैं कश्मीर में घर बनाना चाहता हूं। वहां हर चीज खूबसूरत है।"

विज्ञापन
Now anyone can able to get married to fair girls from Kashmir said BJP MLA Vikram Singh Saini
विक्रम सिंह सैनी - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि, "पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं क्योंकि वो कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर पाएंगे।"   

विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे हैं। विधायक ने कहा, "कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे (लड़के) से शादी कर ले, तो उसकी नागरिकता खत्म। 
विज्ञापन


भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अगल... और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए... शादी वहां करना, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे चाहे हिंदू, मुस्लमान कोई हो। ये पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है।"    
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विधायक सैनी से उनके विवादित बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। विधायक ने कहा, "अब हर कोई बिना किसी परेशानी के कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। यही सब मैंने कहा है और ये सच है। ये कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है। इसलिए हमने मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया था। अब, कश्मीरियों को आजादी मिली है।" 

इस वीडियो में विधायक ने ये भी कहा है, "... कि मोदी जी आपने मेरा सपना पूरा कर दिया। पूरा भारत खुश है। सारी जगह नगाड़े बज रहे हैं। पूरा उल्लास है। चाहे वो लद्दाख हो, लेह हो। मैंने कल फोन किया... हमारे एक जानने वाले हैं। कोई मकान है..."  


विधायक ने अपने बयान के बाद कहा, "मैं कश्मीर में घर बनाना चाहता हूं। वहां हर चीज खूबसूरत है- जगह, पुरुष और महिलाएं। सबकुछ।" 

"सभी को बम से उड़ा दूंगा"

इससे पहले जनवरी में विधायक सैनी अपने एक बयान के कारण भी विवादों में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि, "मेरा निजी विचार है कि जो लोग इस देश में असुरक्षित और खतरा महसूस कर रहे हैं, उन्हें बम से उड़ा देना चाहिए। मुझे एक मंत्रालय दीजिए और मैं ऐसे सभी लोगों को बम से उड़ा दूंगा। एक को भी नहीं बख्शा जाएगा।" उन्होंने बाद में अपने बयान का बचाव करते हुए कहा था कि वह अपने गांव में बोली जाने वाली भाषा में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed