फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now abuses God, After false development in Modi government says Congress

कांग्रेस बोली, मोदी सरकार में 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली 

Sat, 16 Mar 2019 01:40 PM IST
Shilpa Thakur नई दिल्ली, भाषा 
नई दिल्ली, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 16 Mar 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Now abuses God, After false development in Modi government says Congress
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कांग्रेस ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'झूठे विकास' के बाद अब भगवान को गाली दी जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मोदी की नई आर्थिक व्यवस्था में लुटेरों को मजे लेने की खुली छूट है जबकि कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय नागरिकों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता है।' 
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के एक कथित विवादित बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मोदी के 'न्यू इंडिया' की हकीकत, खोटी नीयत, झूठा विकास! ना रोजगार, ना तनख्वाह समय अनुसार। अब जुमलेबाजों को करो बाहर! वाह मोदी जी! अब भगवान को गाली!' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा, 'जब काम और जवाबदेही की बारी आई तो आपके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब 'भगवान को ही बेवकूफ' बता डाला क्योंकि रोटी-रोजगार की जिम्मेदारी तो भगवान की है और सत्ता भोगने का अधिकार भाजपाईयों का....! शर्म करो.....।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed