{"_id":"61e47d10f0abbb6d2b07121f","slug":"noted-lyricist-and-director-alleppey-ranganath-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: प्रख्यात गीतकार एलेप्पी रंगनाथ का 73 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: प्रख्यात गीतकार एलेप्पी रंगनाथ का 73 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना से थे संक्रमित
Mon, 17 Jan 2022 01:46 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोट्टायम
पीटीआई, कोट्टायम
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:46 AM IST
सार
रंगनाथ ने हाल ही में बाइबिल के छंदों पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 भक्ति गीत लिखे हैं। उन्होंने कई भगवान अयप्पा भक्ति गीत भी लिखे थे।
विज्ञापन
एलेप्पी रंगनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश और केरल के जाने-माने गीतकार और निर्देशक एलेप्पी रंगनाथ का रविवार देर रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे। एलेप्पी रंगनाथ कोरोना की चपेट में आ गए थे और यहां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
रंगनाथ ने 42 नाटकों और 25 नृत्य नाटकों का निर्देशन किया। वह अलाप्पुझा वेजहप्रा कुंजुकुंजू भगवथर और गण भूषणम एमजी देवम्मल के छह बच्चों में सबसे बड़े थे। उन्होंने 19 साल की उम्र में कांजीरापल्ली पीपुल्स आर्ट्स क्लब के एक नाटक के लिए संगीत लिखा और संगीत तैयार किया था। रंगनाथ ने 1973 में आई फिल्म 'जीसस' के गीत होसन्ना के लिए पहली बार संगीत तैयार किया था।
विज्ञापन
रंगनाथ ने हाल ही में बाइबिल के छंदों पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 भक्ति गीत लिखे थे। उन्होंने भगवान अयप्पा के कई भक्ति गीत भी लिखे थे और इस वर्ष का हरिवारसनम पुरस्कार प्राप्त किया था।
विज्ञापन