{"_id":"5cbdb509bdec2214760a059e","slug":"not-only-somnath-these-historic-sites-have-also-been-rebuilt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ ही नहीं, विश्व के इन प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों का भी हुआ है पुनर्निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोमनाथ ही नहीं, विश्व के इन प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों का भी हुआ है पुनर्निर्माण
Mon, 22 Apr 2019 06:05 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक इमारतें
- फोटो : अमर उजाला
पेरिस के सबसे पुराने और दुनियाभर में मशहूर नॉट्र डाम कैथेड्रल में सोमवार को भीषण आग लग गई थी। जिससे कैथोलिक चर्च के शिखर और छत ढह गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक मामलों की एजेंसी से आए अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं और उम्मीद है कि इस दौरान वे नोट्रे डेम कैथेड्रल गिरजाघर के पुननिर्माण को लेकर अपने विचार पेश करेंगे। हालांकि कई ऐसी एतिहासित इमारतें भी हैं जिनका पुनर्निर्माण कराया गया है। जानिए यहां-
Trending Videos
सोमनाथ मंदिर
- फोटो : Social Media
सोमनाथ मंदिर-
महमूद गजनवी नाम के आक्रमणकारी ने साल 1026 में इस मंदिर को नष्ट कर दिया था। इसके साथ ही मंदिर में लगे बेशकीमती रत्नों को भी लूट लिया। अरब यात्री अल-बरुनी ने अपने यात्रा वृतांत में इस मंदिर की भव्यता का वर्णन किया था। गजनवी के हमले के बाद गुजरात के राजा भीम और मालवा के राजा भोज ने इस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। 1706 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने फिर इस मंदिर को नष्ट कर दिया। जिसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसका पुनर्निर्माण कराया।
सेंट पॉल कैथेड्रल
- फोटो : Social Media
सेंट पॉल कैथेड्रल, लंदन-
लंदन में स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल को पहली बार 604 ईस्वी में बनाया गया था। लेकिन, यह जल गया था। इसके स्थान पर बनाए गए दूसरे ढांचे को 904 ईस्वी में वाइकिंग हमलावरों ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद 1087 ईस्वी में पुनर्निर्माण किए गए तीसरे ढांचे को भी आग से नुकसान पहुंचा था। 1666 ग्रेट फॉयर ऑफ लंदन के समय इस ढांचे में भी आग लग गई थी। आग लगने के के कई साल बाद सन 1711 में सर क्रिस्टोफर वेन ने इसके ढांचे को फिर से बनवाया। लेकिन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1940-41 में जर्मन हवाई हमले में इस कैथेड्रल को नुकसान पहुंचा था। वर्तमान में दिख रहा ढांचा 2011 में बनकर पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम
- फोटो : Social Media
नेशनल म्यूजियम, रियो डि जेनेरियो
सितंबर 2018 में लगी भीषण आग में इस म्यूजियम में रखी बेशकीमती 2 करोड़ से ज्यादा ऐतिहासिक साक्ष्य नष्ट हो गए। जिसमें मिस्र की दुर्लभ कलाकृतियों से लेकर ब्राजील का सबसे पुराना ज्ञात मानव जीवाश्म शामिल था। 200 साल पुरानी बिल्डिंग में लगी आग में 90 फीसदी से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहर नष्ट हो गई थी। इस बिल्डिंग को फिर से बनाने के लिए लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Academic libraries in Leuven
- फोटो : Social Media