ये खबर फिल्मी नहीं बल्कि असल जिंदगी में घटी घटना पर आधारित है। बिहार के भागलपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और अपने ढाई वर्ष के बच्चे की मां की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी।
2 of 7
- फोटो : Media India Group
यही नहीं उस शख्स ने अपने ढाई साल का बच्चा भी अपनी पत्नी को उपहार के तौर पर दे दिया। इस शादी की चर्चा पूरे जिले में है और कई लोग इस शादी के गवाह भी बने। मामला भागलपुर की खिरीबांध पंचायत के सालेपुर गांव का है। दरअसल, ढाई वर्ष के बच्चे की मां को अपने ही मकान मालिक के बेटे से प्यार हो गया।
प्यार का जुनून सिर पर ऐसा चढ़ा कि वो पति से बेवफाई करने लगी। हालांकि बाद में जब पति को पत्नी की करतूत का पता चला तो वो भी दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया साथ ही अपने ढाई साल के बेटे को भी नवदंपति को सौंप दिया।
प्रखंड के खिरीबांध पंचायत के सालेपुर में शनिवार की देर रात पति की उपस्थिति में महिला की शादी मकान मालिक के बेटे और प्रेमी मोनु कुमार सिंह ( 20 वर्ष) से ग्राम कचहरी में हो गई। शादी की रस्मो रिवाज के बाद पति ने अपने ढाई वर्ष के बेटे को भी उसके नये पिता को सौंप दिया।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
काजबलीचक के रहने वाला युवक कई साल से सालेपुर में किराए के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले उसे किसी केस में जेल भेज दिया गया था। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे मोनु से उस महिला की नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गया। दोनों के कुछ दिन पहले घर से भागकर जोगनी मंदिर में शादी कर लेने की बात सामने आ रही थी। जब इस बात का पता पति को चला तो उस युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी संग ही कराने का निर्णय लिया।